Home » गीतांजलि हॉस्पिटल » गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत आज भव्य पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन स्व. नर्मदा देवी ऑडिटोरियम में किया गया। यह कार्यक्रम गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, जिला पुलिस एवं आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री ज्ञान देव विश्वकर्मा रहे।
विशिष्ट अतिथियों में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सीईओ श्री ऋषि कपूर, मार्केटिंग हेड श्री कल्पेश चन्द रजबार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश श्री कुलदीप जी शर्मा, उपाधीक्षक पुलिस श्री मदन जी गहलोत, यातायात निरीक्षक श्री सुनील जी चरण सहित मनोज जी जोशी, चंद्रगुप्त सिंह जी चौहान एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस आयोजन को विशेष रूप से प्रभावी एवं जनसरोकार से जोड़ा गया।

इस अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल के सीईओ श्री ऋषि कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को समय रहते सड़क सुरक्षा एवं सिविक सेंस के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयों के सिलेबस में रोड सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों से जुड़े विषयों को शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी यदि बच्चों को शिक्षा स्तर पर ही मिल जाए, तो वे शुरू से ही सुरक्षित आदतें विकसित कर सकते हैं। श्री कपूर ने यह भी कहा कि कई विकासशील देशों में ट्रैफिक नियमों का बेहतर तरीके से पालन किया जाता है। यदि हम भी अपनी सुरक्षा और बचाव के प्रति गंभीर होंगे, तो सड़क सुरक्षा स्वतः बढ़ेगी और अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।



आधार फाउंडेशन की ओर से नारायण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध रोड सेफ्टी सॉन्ग “इतनी सेफ्टी हमें देना दाता” से की गई। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा थीम पर नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बच्चों को सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय को मनोरंजन एवं सांस्कृतिक माध्यमों से सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना तथा ओवरलोडिंग से बचाव जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाया गया।

इस अवसर पर वर्ष भर सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं यातायात पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया।

⭐ रोड सेफ्टी ब्रांड एंबेसडर की विशेष घोषणा ⭐

कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु रोड सेफ्टी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए—

·         मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ – महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर

·         मायरा राज्यलक्ष्मी चन्द – रॉकवुड्स स्कूल

·         ज्यांशु जाट – CPS स्कूल

ये ब्रांड एंबेसडर वर्ष भर अपने-अपने विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे।

कार्यक्रम की भव्यता एवं उत्साह को देखते हुए बच्चों ने नाच-गाकर एवं सहभागिता के साथ आयोजन का भरपूर आनंद लिया। उपस्थित अतिथियों ने गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की इस अभिनव एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

सम्मानित विद्यालय

·         मोस्ट सेफ स्कूल अवॉर्ड – महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं रॉकवुड्स स्कूल

·         एक्टिव रोड सेफ्टी पार्टिसिपेंट स्कूल अवॉर्ड – महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, आलोक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल, पार्थ पब्लिक स्कूल एवं सेंट्रल पब्लिक स्कूल को दिया गया|

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?