Home » क्राइम » बनेड़ा में एक बाइक से आठ कार्टून देशी शराब

बनेड़ा में एक बाइक से आठ कार्टून देशी शराब

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार शाम गश्त के दौरान एक बाइक से आठ कार्टून देशी शराब पकडने मे सफलता प्राप्त की है पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ ही बाइक के नबंरो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
      थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि शनिवार सायं दिवान सत्यनारायण चाष्टा गश्त करते हुए सालरियाकला से सरदारपुर की और जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पुलिस को देख कर के एक बाइक चालक बाइक को छोड़ कर के भाग गया। पुलिस ने बाइक पर से दोनो तरफ बेग ( थेले)  लगे थे। बाइक न rj51 sp 3506 के पास कुल आठ कार्टून पडे मिले थे। जिनमे सात कार्टून देशी मदिरा ( शराब) के पव्वे के थे। तथा एक कार्टून देशी शराब बोतल का था। पुलिस ने पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ शराब परिवहन वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?