Home » क्राइम » डी.एस.टी. व पुलिस थाना पाटिया की अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

डी.एस.टी. व पुलिस थाना पाटिया की अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

77 कार्टून राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व 7 कार जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर (नरेन्द्र त्रिपाठी)!जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगश गोयल द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्री राजीव राहर वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में डी.एस.टी. व श्री देवेन्द्र सिंह राव थानाधिकारी, पाटिया मय टीम ने अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये दिनांक 20.10.2025 को अवैध अंग्रेजी शराब से भरी कुल 7 लग्जरी कार व 77 कार्टून राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त कर 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। उक्त शराब गुजरात में तस्करी हेतु ले जाई जा रही थी। जब्तशुदा शराब व वाहनो का बाजार मुल्य करीब 70 लाख रूपये है।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में डी.एस.टी. व पुलिस थाना पाटिया टीम द्वारा दिनांक 20.10.2025 को अवैध शराब की धरपकड हेतु पाटिया से गुजरात जाने वाले रोड पर नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबंदी टीम द्वारा 1 मारुती सुजुकी ,2 बिना नंबरी महिद्रा स्कॉरपियो ,3 महिद्रा मैक्स बोलेरो जीप, 4 मारूती सुजुकी स्वीफट ,5  मारूती सुजुकी ब्रेजा ,6 मारूती सुजुकी ईको व 7 महिंद्रा नियो बोलेरो कारो से कुल 77 कार्टून अंग्रेजी शराब उक्त कारो सहित जब्त कर 4 अभुियक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में 5 प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
4 अभियुक्तगण जिसमे ,  चन्दुलाल पिता वागा खराडी निवासी डबायचा पुलिस थाना पाटिया जिला उदयपुर , राजु पिता बसु पाण्डोर निवासी जुवारवा पुलिस थाना पाटिया, उदयपुर ,सोमा पिता जीवा रावल निवासी राजनगर बलिचा थाना पाटिया जिला उदयपुर, बंशी उर्फ बंशीलाल पिता जीवा निवासी बाबरी गुडा पाटिया जिला उदयपुर को गिरफ्तार किए गए !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?