





मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली पब्लिक पार्क के पीछे नंद नगर में रात चोरों ने घर में कोई नही होने का फायदा उठाया और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया,
मावली के नंद नगर में निवासी शंभू सिंह के घर में रात को चोरों ने लूटपाट मचाया, बीती रात को शंभू सिंह व परिवार के सदस्य कही बाहर गांव जाने से घर पर कोई नही था , चोरों ने फायदा उठाते हुए चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए, जब उनकी बच्ची सुबह स्कूल जाने के लिए घर आई, तो चोरी की वारदात देखकर अपने पिताजी को फोन किया और उन्हें इस घटना की सूचना दी , बच्ची के हो हल्ला से आसपास के मोहल्ले वाले भी इकट्ठे हो गए और पुलिस थाना को सूचित किया !








Users Today : 9