Home » क्राइम » उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः नाबालिग 08 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला अज्ञात आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः नाबालिग 08 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला अज्ञात आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

उदयपुर,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!पुलिस को दिनांक 10.08.2025 को शाम करीब 09.15 बजे सुचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के नया खेडा गांव में नाबालिग लडकी से बलात्कार की घटना हुई है, सुचना पर तुरन्त वृत्ताधिकारी वल्लभनगर एंव थानाधिकारी थाना डबोक घटनास्थल पर पहुंचे। पीडीता नाबालिग बालिका एंव उसकी माता से प्रारम्भिक पुछताछ कर तुरन्त एमबीजीएच हॉस्पीटल उदयपुर ले जाकर ईलाज प्रारम्भ करवाया गया। जंहा पीडीता ईलाजरत होकर पुर्ण रूप से स्वस्थ है। पीडीता की माता की उपस्थिती में मेडीकल जांच से पीडीता के साथ बलात्कार की पुष्ठी हुई है। पिडीता की मां द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 189/25 धारा 137 (2),351 (3), 65 (2) बीएनएस 2023 व 4,5 (म) 6 पोक्सो एक्ट 2012 में पंजिबद्ध किया जाकर अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू के जिम्मे किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल ने श्रीमति अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा के सुपरविजन एवं श्री राजेन्द्र जैन वृत्ताधिकारी वृत्त वल्लभनगर के नेतृत्व में थानाधिकारी श्री हुकमसिंह पु.नि. थाना डबोक श्री पुनाराम पु.नि. थाना भीण्डर श्री अशोक कुमार पु.नि. थाना मावली श्री चन्द्रशेखर किलानिया पु.नि. थाना फतहनगर, श्री फैलीराम उ.नि. थाना झाडोल मय जाप्ता टीम का गठन किया गया टीम द्वारा पुरी रात्री अनवरत प्रयास कर अज्ञात आरोपी रामलाल पिता दुदा जी गमेती निवासी मन्देसर थाना डबोक को डिटेन किया दौराने पुछताछ आरोपी रामलाल गमेती द्व ारा नाबालिक बालिका से बलात्कार करना स्वीकार किया गया। डिटेनशुदा आरोपी से पुछताछ जारी है। आरोपी के विरूद्ध थाना डबोक पर अनुसंधान एंव पुछताछ की कार्यावाही की जा रही थी उसी दौरान पीडीता के गांव एंव आसपास के काफी सारे करीब 500-600 व्यक्ति इकटठे होकर नारेबाजी करने लगे। जिनको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा, वृत्ताधिकारी वृत वल्लभनगर एंव श्री रमेश सिरवी एसडीएम मावली द्वारा समझाईश की जा रही थी एंव पीडीता पक्ष द्वारा मुआवजे की मांग कर विधि अनुसार सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा था कि अचानक भीड में मौजुद अराजक तत्वों ने माहोल खराब करने के उद्देश्य से अफवाह फैला दी कि पीडीता का अस्पताल में निधन हो गया है। जिस पर भीड में मौजुद कुछ शरारती तत्वों द्वारा थाने पर पथराव शुरू कर दिया जिससे पुलिस व प्रशासन की सात सरकारी वाहनों को नुकसान पहुचा एंव पुलिस जाप्ते को चोटे आई। जिस पर मौजुद जाप्ते की सहायता से भीड को मौके से विसर्जित किया गया एवं पथराव की घटना में शामिल कुल 39 व्यक्तियों को डिटेन किया गया व 13 मोटरसाइकिल जब्त की गई। पथराव की घटना में शामिल अराजक तत्वों द्वारा थाने पर पथराव की घटना व राजकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने का प्रकरण पृथक से पजीबद्ध किया गया है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?