Home » क्राइम » बिछ़ीवाड़ा के सर्राफा व्यापारी की ऋषभदेव थाने में हुई मौत की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

बिछ़ीवाड़ा के सर्राफा व्यापारी की ऋषभदेव थाने में हुई मौत की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

खैरवाड़ा। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते सर्राफा व्यापारी। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। कस्बे के सर्राफा एसोसिएशन ने बिछीवाड़ा के सर्राफा व्यापारी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में थाने में की गई पूछताछ के दौरान थाने में हुई मौत की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर आज उपखण्ड अधिकारी खैरवाड़ा को ज्ञापन दिया । खेरवाड़ा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र वाणावत के निर्देशनुसार महामंत्री नरेंद्र पंचोली के नेतृत्व में खेरवाड़ा के सभी सर्राफा व्यवसायी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए तथा मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में बताया गया कि सर्राफा व्यापारी सुरेश पंचाल पुत्र हाकरचंद को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पूछताछ के लिए ऋषभदेव थाने ले जाया गया जहाँ उसकी थाने में ही मौत हो गई। परिवारजनों का कहना है कि थाने में प्रताड़ित किये जाने से सुरेश की मृत्यु हुई है। इस घटना की खैरवाड़ा सर्राफा एसोसिएशन कड़ी निन्दा करता है और उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है जिससे परिवारजनों को न्याय मिल सके। साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा राशि दी जावे। जाँच में दोषी पाये जाने वाले को सख्त सजा मिले इसकी पुख्ता व्यवस्था की जावे तथा भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हो  इसके लिए सख्त कदम उठाए जाए।
ज्ञापन देने  वाले प्रतिनिधिमंडल में खैरवाड़ा के सर्राफा व्यवसायी अमृत पंचाल, हेवन फडीया, उपाध्यक्ष प्रेमनारायण पंचाल, सहमंत्री निलेश वाणावत, अभय शाह , राजकुमार वाणावत, कृष्ण गोपाल पंचाल , अखिलेश मलासिया, अमन पंचाल, मनीष मलासिया, गजेंद्र पंचाल, संजय पंचाल, मनोज कोठारी, विराग गनोडिया, अंकित जैन , जयेश पंचाल, मुकेश पंचाल , योगेश पंचाल आदि उपस्थित रहे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?