Home » क्राइम » किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।कस्बे में गत रात्रि को किराना दुकान में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन दुकान में मजबूत अंडर लॉक होने के कारण चोर कामयाब नहीं हो पाए। जानकारी के अनुसार पुलिस थाने से दो सौ मीटर दूर स्थित श्री राम किराना स्टोर पर गत रात्रि में एक अज्ञात चोर ने दुकान के बाहर लगे ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन किवाड़ में मजबूत अंडर लॉक होने से चोरी नहीं कर पाए। सुबह दुकान मालिक दुकान पर आया तो चोरी का मालूम पड़ा। घटना की पूरी जानकारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक धर्मेंद्र पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई। थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि चोरों को शीघ्र पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?