Home » क्राइम » उदयपुर के थाना सायरा ने चोरी के 6 घंटे बाद ही किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार !

उदयपुर के थाना सायरा ने चोरी के 6 घंटे बाद ही किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार !

दुकान का शटर तोडकर सामान चोरी की घटना की सूचना मिलने के 6 घंटे के भीतर खुलासा,

दो चोर गिरफतार व दुकान का सामान बरामद थाना सायरा

उदयपुर! सुबह सुचना मिली कि, धाना सर्कल के ग्राम बरवाड़ा में रात्री मे दुकान का शटर तोडकर दुकान के अन्दर से कपडे चोरी की घटना हुयी है। सुचना पर थाने से राजेन्द्र सिंह सहायक उपनिरक्षक मय जाब्ता को मौके पर भेजा गया , मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया जहां पर प्रार्थी अशोक गवारिया पिता मन्नाजी गवारिया उम्र 58 साल निवासी बरवाडा थाना सायरा ने एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई , कि मेरी पदमनाथ वस्त्र भण्डार के नाम से बरवाडा मे दुण्डी रोड पर दुकान है कल रात्री में मैं दुकान बन्द कर दुकान के उपर बने अपने मकान मे सो रहा था तभी रात्री ने करीब 1 बजे मेरे भाई का लड़का दिलीप ने मुझे आवाज दी तो मैं उठा और निचे देखा तो दो व्यक्ति मेरी दुकान के अन्दर से कपडे चोरी कर ईको कार नंबर आर जे 27 सीजे 2820 में भर रहे थे ,मैं जोर से चिल्लाया तो उक्त दोनो कार को लेकर भाग गये मैने निचे जाकर देखा तो ,मेरी दुकान का शटर टूटा हुआ हो दुकान के अन्दर से राजपुती सुट ,सुती साडिया आदि चोरी हो गए , उक्त चोरी किये गये सामान की किमत लगभग 10 लाख रूपये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 177/2025 धारा 305 (ए).331 (4) बी.एन.एस. 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। उच्चाधिकारियों को हालात से अवगत किये गये।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाडा व वृताधिकारी सुर्यवीर सिंह के निकट सुपरविजन में टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। ईको कार नंबर आर जे 27 सीजे 2820 घटना में प्रयुक्त होने से पुलिस कंट्रोल रूम उदयपुर को क्वेस्टी दी जाकर नाकाबन्दी करवायी गयी।  थाना गोगुन्दा से जरिये मोबाईल बताया गया कि नाकाबन्दी के दौरान आप द्वारा बतायी गयी कार मय दो व्यक्तियों के पकडी गयी है ,जिसको थाना परिसर में खड़ी करवायी गयी है जिस पर  ,उपनिरक्षक राजेन्द्र सिंह मय जाब्ता के थाना गोगुन्दा पहुंच पकडी गयी कार के अन्दर देखा गया तो उक्त घटना में चोरी हुये कपडे भरे हुये पाये गये , जिस पर दोनो आरोपियों से पुछताछ की गयी तो आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया बाद पुछताछ के दोनों को गिरफतार किया गया व कार व चोरी हुये माल को जब्त किया गया।
पहला आरोपी मोहन सिंह पिता विजय सिंह राजपुत उम्र 56 साल निवासी समीचा थाना केलवाडा जिला राजसमन्द दूसरा आरोपी मनोहर सिंह पिता रूप सिंह राजपुत उम्र 26 साल निवासी समीचा थाना केलवाडा जिला राजसमन्द के निवासी हैं , गिरफतारशुदा आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?