Home » उदयपुर जिला » आयुष्मान विद्या सोसायटी द्वारा आयोजन श्रमिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

आयुष्मान विद्या सोसायटी द्वारा आयोजन श्रमिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!आयुष्मान विद्या सोसायटी द्वारा रविवार को विवेकानंद हॉल, भारत स्काउट एवं गाइड मुख्यालय, उदयपुर में श्रमिकों हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यशाला में 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में लू एवं ताप घात से बचाव तथा टीकाकरण जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसायटी के सदस्य मनोज व्यास द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात् सोसायटी की कोषाध्यक्ष चंद्रकला ने संस्था के कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयुष्मान विद्या सोसायटी संपूर्ण राजस्थान में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है तथा समय-समय पर ऐसी जनहितकारी कार्यशालाओं का आयोजन करती रहती है
आयोजित कार्यशाला भी इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
कार्यशाला में पदाधिकारी अंकिता ने लू एवं ताप घात (हीट स्ट्रोक) से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी, जो आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए अत्यंत सामयिक एवं उपयोगी रही। इसके पश्चात् सोसायटी के सचिव हर्ष परमार ने टीकाकरण सारणी की विस्तृत जानकारी प्रदान कर श्रमिकों को समय पर टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश दहिया ने एक खुले सत्र का संचालन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। डॉ. दहिया ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?