



उदयपुर ,10 मार्च ! महिलाओं के सम्मान के साथ आयोजित हुआ श्री राम नगर का होली स्नेह मिलन समारोह।
स्थानीय सेक्टर 14 में स्थित श्री राम नगर का होली स्नेह मिलन समारोह यहां स्थित रामेश्वर महादेव पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रभारी युवराज सिंह सोलंकी ने बताया कि अध्यक्ष भोलानाथ यादव व संरक्षक राम सिंह सोलंकी के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में तनिश सुहालका व प्रखर चान्दवानी, कनिष्ठ वर्ग में अनुरीत व अयांश सुहालका, नृत्य प्रतियोगिता में दिशा कसारा व धियाना सुहालका, कविता प्रतियोगिता में भीर सुहालका क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहें। पारिवारिक प्रश्नोत्तरी में सुनंदा सुहालका व कुर्सी रेस में स्मिता व्यास प्रथम स्थान पर रही। सभी विजेताओं को सेवानिवृत्ति संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा की तरफ से पुरस्कार प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं का पुष्प व उपरणा ओढा कर अभिनंदन किया गया। शानदार स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रश्रोत्तरी का आयोजन विनय पूरी गोस्वामी ने किया व आभार सुनील सिंह ने व्यक्त किया।








Users Today : 47