
उदयपुर। शायराना उदयपुर परिवार की ओर से ऐश्वर्या कॉलेज सभागार में संगीत मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के अतिरिक्त विकास अधिकारी लोकेश वैष्णव थे। अध्यक्षता अशोक परियाणी ने की तो विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् मनीष जोशी रहे। इस दौरान शायराना परिवार के सदस्यों ने पुरानी फिल्मों के सदाबहार गीतों की दमदार प्रस्तुतियां दीं। लोकेश वैष्णव ने दिल पर कहीं कोई जोर चलता नहीं, अशोक परियानी ने तुम्ही मेरे मंदिर तुम्ही मेरी पूजा, देवयानी शर्मा ने दिल में तुझे बिठा के, अनुराधा शिरीष माथुर ने मिलती है जिंदगी में मोहब्बत जैसे गीतों की सुरमय प्रस्तुतियों ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद हेमंत सूर्यवंशी ने राम तेरी गंगा मैली हो गई, उत्पल नरेश राजोरिया ने ये कहां आ गए, ललित गोयल ने देखा एक ख्वाब को पेश किया। महबूब ने अपनी शायरी से सबको मोहित कर दिया। कार्यक्रम प्रभारी मनीष चौबीसा ने सबका आभार ज्ञापित किया।







Users Today : 5