Home » उदयपुर जिला » उदयपुर संभाग की अनदेखी पर सरकार को घेरा, युवाओं और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

उदयपुर संभाग की अनदेखी पर सरकार को घेरा, युवाओं और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री कामिनी गुर्जर की बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया


उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)। राजस्थान बजट 2026-27 को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री कामिनी गुर्जर ने राज्य सरकार पर उदयपुर संभाग की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन में उदयपुर वासियों ने पूरा समर्थन दिया, लेकिन बजट में संभाग को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने इसे क्षेत्र के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि विकास योजनाओं और संसाधनों के वितरण में संतुलन नजर नहीं आता।
कामिनी गुर्जर ने कहा कि युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल संविदा कर्मी और होमगार्ड भर्ती जैसे सीमित विकल्प दिए जा रहे हैं, जबकि स्थायी और सम्मानजनक रोजगार के अवसरों की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महिला सुरक्षा को लेकर कोई ठोस प्रावधान या नई योजना घोषित नहीं की गई, जिससे महिलाओं में निराशा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उदयपुर संभाग के विकास, युवाओं के स्थायी रोजगार और महिला सुरक्षा के लिए विशेष पैकेज व ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?