


वरिष्ठ नागरिक मंच ,छत्तीसगढ़ की काव्य गोष्ठी में साहित्यकार , यशस्विनी डॉ मंजु गुप्ता की 16 वीं कृति सृजन के स्वर ( सुविचार -संग्रह ) के ऑनलाइन लोकार्पण ।
उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक मंच की छत्तीसगढ़ इकाई का नियमित काव्य गोष्ठी का आदरणीय नरेश नाज़ संस्थापक , के मार्ग दर्शन में तथा राजेन्द्र राज निगम जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सलाह से श्रीमती अनीता झा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ इकाई , के द्वारा आभासी (on line) आयोजन को किया गया . काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक मंच की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष श्री एस महालिंगम जी की अध्यक्षता में ! कार्यक्रम का शुभारंभ डा. मंजू गुप्ता जी मुंबई इकाई से स्वरचित सरस्वती वंदना से आरंभ किया साथ ही छत्तीसगढ़ मंच गौरवान्वित जब डा मंजु की 16 वीं पुस्तक का “सृजन के स्वर “ सुविचार – संग्रह प्रकाशित हुआ ।जिसका लोकार्पण छत्तीसगढ़ इकाई मंच से किया गया ।उन्होंने इसी कृति से वंदेमातरम् विषय पर सुविचार सुना कर देश भक्ति , देश प्रेम का ओजस्वी भाव जगाया। जिससे वन्देमातरम् का नारा मंच पर गूँज गया।
नए वर्ष पर सार्थक रचनायें पढ़ी गई सभी रचनाकारों की रचनाएँ वीडियो द्वारा प्रस्तुत है ! सुनिएगा अपने विचार दीजिएगा
इनके साथ ही निम्नानुसार प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे :-
– श्री सुनील दत्त मिश्रा ,श्रीमती मृणालिका ओझा,श्रीमती सिंधु झा ,सुश्री मंजू गुप्ता
,श्रीमती अपराजिता शर्मा ,श्री पल्लवी झा ,श्री शारदेन्दु झा आदि
– साहित्य मनीषियों ने काव्य गोष्ठी में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया ।डॉ मंजु गुप्ता ने सुविचार के 180 विविध विषयों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। श्रीमती अनीता झा ने सभी साहित्यकारों का एवं मुख्य अतिथि श्री एस मलालिंगम जी का स्वागत किया , मुख्य अतिथि महोदय ने अपने विचार व्यक्त किये !कि उन्हें वरिष्ठ नागरिक मंच के साहित्यकारों के साथ मंच साझा करना बहुत अच्छा लगता है |उन्होंने आगे बताया कि देश के दक्षिण में स्थित राज्यों मे भले ही सरकार के स्तर पर प्रयास अपर्याप्त है किंतु निजी तौर पर हिंदी सीखने एवं सिखाने के प्रयास जारी है तथा जारी रहेंगे |
रा. व.ना.मच छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती अनीता झा जी ने अपनी रचना की सरस प्रस्तुति दिये ।कार्यक्रम का समापन शारदेंदु झा के द्वारा आभार व्यक्त करने के उपरांत किया गया !








Users Today : 25