
69वीं नेशनल स्कूली हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) में
आंध्रप्रदेश, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश,बिहार एवं झारखंड सहित पांच राज्यों की टीमे उदयपुर पहुंची ,
रविवार को 18 टीमें और पहुंचेगी, सोमवार को सुबह पहुंचेगी जम्मू कश्मीर टीम
उदयपुर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),10 जनवरी । उदयपुर के पीएम श्री फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12 से 17 जनवरी तक आयोजित होने वाली के 69 वी राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी (19 वर्ष छात्र) प्रतियोगिता में आज शनिवार से टीमों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। शनिवार को अल सुबह से रात्रि तक आंध्रप्रदेश, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश,बिहार एवं झारखंड की टीमे उदयपुर पहुंच गई।
परिवहन समिति के कार्मिकों ने टीमों के रेलवे स्टेशन से रिसीव किया और बस द्वारा उनके आवास स्थल सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन चित्रकूट नगर भेजा गया जहां आवास समिति द्वारा रूम , बिस्तर आदि आवश्यक सामग्री अलॉट कर ठहराया गया।
आज विभिन्न समितियों के प्रभारियों द्वारा अपनी अपनी समिति की बैठक लेकर कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य नियंत्रण कक्ष में सांय 5.30 बजे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मोहनलाल मेघवाल ने महत्वपूर्ण समितियों के प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। पी एम श्री फतह स्कूल के प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष गजेंद्र आवोत ने बताया कि 11 जनवरी रविवार को कल सुबह 4:00 बजे से टीमें उदयपुर पहुंचाना शुरू हो जाएगी। रविवार को डीएवी टीम के 8 आठ सदस्य अल सुबह 3.30 बजे ,छत्तीसगढ़ टीम सुबह 4:00 बजे, सीबीएसई 4:50 ,केरल 6:50 ,आईपीएससी 7:00 बजे ,चंडीगढ़ सुबह 7:30 बजे ,दिल्ली 7:30 , ओडिशा प्रातः 7:30, विद्या भारती प्रातः 7:30, तेलंगाना का प्रातः8:00 बजे ,डीएवी के शेष 11 सदस्य प्रातः 8:00 बजे,उत्तराखंड प्रातः8:30 बजे तक उदयपुर पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम प्रभारी नलिनी दशोरा नहीं बताया कि सीआईएससीई दोपहर12:20, तमिलनाडु दोपहर 12:30 बजे, हरियाणा दोपहर 1:30 बजे, महाराष्ट्र 2:00 बजे,कर्नाटक 2:30 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सीबीएसईडब्लूएसओ रात्रि 8 बजे ट्रेन से पहुंचेगी। कंट्रोल रूम सह प्रभारी मीनल शर्मा ने बताया कि इनके अतिरिक्त बस से आने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम रविवार को ही प्रातः 8.55 एवं गुजरात सुबह 11 बजे तक उदयपुर पहुंचेगी। जम्मू कश्मीर की टीम 12 जनवरी सोमवार को सुबह 7:00 बजे ट्रेन से पहुंचेगी। टीमों के पहुंचने के समय के बारे में परिवहन समिति और आवास समिति को अवगत कराकर समय टीमों को रिसीव करने एवं आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि आगंतुक टीमों के प्रभारी और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। समीक्षा बैठक में आयोजन सचिव धर्मेंद्र सिंह शक्तावत, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( विद्यालयी शिक्षा) उदयपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला,प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भेरूसिंह राठौड़, गोवर्धनसिंह झाला, एसडीएमसी सचिव गोपाल सिंह आसोलिया,चुन्नीलाल चंदेरिया मौजूद रहे। उक्त जानकारी प्रतियोगिता की मीडिया समिति के प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने दी!








Users Today : 25