Home » उदयपुर जिला » हुंकार रैली में उदयपुर के कर्मचारियों की सशक्त भागीदारी

हुंकार रैली में उदयपुर के कर्मचारियों की सशक्त भागीदारी

उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!भारतीय मजदूर संघ द्वारा आहूत हुंकार रैली में प्रदेशभर से कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह जी राव के नेतृत्व में रैली में भागीदारी निभाई।
जिला शाखा उदयपुर से जिला अध्यक्ष पीयूष सुखवाल के नेतृत्व में मंत्रालयिक कर्मचारी तथा राजस्थान शारीरिक शिक्षक परिषद के साथी जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमावत के नेतृत्व में दो बसों में भरकर जयपुर पहुंचे।
जयपुर पहुंचने पर उदयपुर से आए कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर की सड़कों पर जोरदार नारेबाजी की और हुंकार रैली को मजबूती प्रदान की। कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला और रैली शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?