Home » उदयपुर जिला » आई.ए.एस.सन्तोष वर्मा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा सेवा से बर्खास्त किये जाने को लेकर विप्र फाउंडेशन द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

आई.ए.एस.सन्तोष वर्मा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा सेवा से बर्खास्त किये जाने को लेकर विप्र फाउंडेशन द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

वल्लभनगर ,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)01 दिस. ! मध्यप्रदेश शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के उप सचिव आई.ए.एस.सन्तोष वर्मा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा सेवा से बर्खास्त किये जाने को लेकर विप्र फाउंडेशन द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी, वल्लभनगर किरण पाल को ज्ञापन सौंपा।
           ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के उप सचिव आई.ए.एस. सन्तोष वर्मा ने 23 नवम्बर 2025 को भोपाल मे आयोजित अजास्स प्रान्तिय अधिवेशन में वर्मा ने ब्राहमण समाज के आरक्षण को लेकर आपत्ति जनक बयान दिया। उन्होने कहा कि जब तक ब्राहमण परिवार की बेटी मेरे बेटे को अपनी बेटी दान नही दे देते तक तक आरक्षण मिलता रहना चाहीये। वर्मा के इस बयान से न केवल भारतीय प्रशासनिक सेवा के आचार नियमों का उल्लंघन हुआ है बल्कि यह जातिगत वेमनस्य फेलाने ओर विप्र समाज की बेटीयों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला है। वर्मा का यह कृत्य गंभीर अनुशासनहिनता एवं कदाचार है। फाउण्डेशन वर्मा को सेवाकाल से बखास्त करने एवं उसके विरूद्ध उदयपुर मे अपराधिक प्रकरण दर्ज करा सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग की।
क्रार्यक्रम में मौजूद रहे  जिला संरक्षक हुक्मी चंद सांगावत,मोती लाल भट्ट, जिला महासचिव प्रेम शंकर रामावत, जिलाध्यक्ष विप्र कर्मचारी प्रकोष्ठ गोपी लाल मेनारिया,तहसील महासचिव डाल चन्द नागदा, तहसील कोषाध्यक्ष छगन लाल मेनारिया  जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल मेनारिया, रमेश नागदा, जिला संयुक्त सचिव निमत लाल मेनारिया, जिला संगठन मंत्री त्रिभुवन मेनारिया , तहसील मिडिया प्रभारी सुरेश चंद्र मेनारिया ,तहसील अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मयुर जोशी, महासचिव युवा प्रकोष्ठ भूपेन्द्र पुजारी, वल्लभनगर नगर अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय  ,रुप लाल मेनारिया, चम्पा लाल शर्मा,हुक्मी चन्द हरजोत, वासुदेव दवे,माधव हरजोत, तेजपाल मेनारिया सहित कई विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण मोजुद रहे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?