

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन एवं सर्व ब्राह्मण समाज ने उदयपुर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) द्वारा आज उदयपुर जिला कलेक्टर को IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध की गई अपमानजनक एवं निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग करते हुए की गई टिप्पणी पर विरोध प्रकट करते हुए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से उसे बर्खास्त कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि आज विप्र फाउंडेशन के साथ-साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मिलकर उदयपुर कलेक्ट्री के बाहर जोरदार उग्र प्रदर्शन कर IAS अधिकारी संतोष वर्मा के बयान का विरोध किया एवं सरकारी नौकरी से बर्खास्त करते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की
संतोषजनक कार्यवाही न होने पर ब्राह्मण समाज द्वारा पुनः धरना एवं प्रदर्शन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रविंद्र जी श्रीमाली, मेनारिया समाज के अध्यक्ष श्री बंसीलाल जी मेनारिया, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद से पंकज जी सुखवाल, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ श्री दिनेश श्रीमाली, श्री पंकज शर्मा, श्री सुरेश श्रीमाली, श्री श्याम सुंदर मोड, श्री विष्णु पालीवाल, विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी श्री H.R. दवे, श्री अनिल पचौरी, राकेश जोशी, अश्विनी चौबे, शिवकुमार शर्मा, भरत जोशी, रंजीत शाकद्वीपी, केशव जी व्यास, सुरेश जी शर्मा, निलेश जी चौबीसा, श्री राकेश सुखवाल, इंद्र जी मेनारिया, विनोद नागदा, लोकेश मेनारिया, मुनेश जी शर्मा, नीरज नागदा, संतकुमार शर्मा, नवीन दवे समेत संगठन के कई पदाधिकारी ज्ञापन में मौजूद थे।








Users Today : 25