Home » उदयपुर जिला » खेरोदा की बेटी डॉ.मानसी व्यास बनी असिस्टेंट प्रोफेसर , हासिल की तीसरी रैंक

खेरोदा की बेटी डॉ.मानसी व्यास बनी असिस्टेंट प्रोफेसर , हासिल की तीसरी रैंक

असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) परीक्षा -2024 में खेरोदा की बेटी डॉ. मानसी व्यास ने हासिल की तीसरी रैंक

माता पिता और विप्र फाउंडेशन को दिया सफलता का श्रेय

उदयपुर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),22 नवंबर । मेवाड़ के गांव खेरोदा की मूल निवासी डॉ.मानसी व्यास ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) परीक्षा -2024 के जूलॉजी विषय के साक्षात्कार पश्चात घोषित परिणाम की
सफल कैंडिडेट्स की मेरिट सूची में 3 री रैंक प्राप्त कर उदयपुर संभाग को गौरवान्वित किया है।  मानसी ने अपने माता-पिता के साथ उदयपुर में रहकर परीक्षा की तैयारी की ।
डॉ. मानसी ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता भरत व्यास माता मंजू  एवम् समस्त परिवारजन और विप्र फाउंडेशन को देते हुए बताया कि उसने साक्षात्कार की तैयारी विप्र फाउंडेशन के प्रकल्प- शिक्षा,रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ, उदयपुर के प्रदेश अध्यक्ष व साक्षात्कार एवं प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. एच. आर. दवे के निर्देशन में की थी। डॉ. मानसी ने विप्र फाउंडेशन एवं डॉ. एच. आर. दवे का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ. दवे द्वारा दिया गया मॉक इंटरव्यू प्रशिक्षण मेरी संपूर्ण चयन यात्रा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। यहाँ से प्राप्त मार्गदर्शन ने न केवल मेरे उत्तर देने के तरीके को बेहतर बनाया, बल्कि मेरी सोच की दिशा और समग्र संवाद क्षमता को भी सुदृढ़ किया। प्रत्येक सत्र अत्यंत व्यावहारिक रहा, जिसमें संभावित प्रश्नों पर सार्थक चर्चा और विस्तृत फीडबैक प्रदान किया गया। इससे मुझे यह स्पष्ट समझ मिली कि मुझे किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है और मैं अपनी क्षमताओं को किस प्रकार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकती हूँ।
इस उत्कृष्ट मार्गदर्शन और सहयोग हेतु मैं माता पिता के साथ ही हृदय से डॉ. एच. आर. दवे  एवं विप्र फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?