Home » उदयपुर जिला » मावली गाँव बालिका विद्यालय में आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा तीन कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

मावली गाँव बालिका विद्यालय में आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा तीन कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

मावली,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली गाँव में आईआईएफएल फाउंडेशन के सौजन्य से तीन कक्षाओं के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर एडीपीसी उदयपुर श्री ननिहाल सिंह चौहान, सीबीईओ मावली तथा आईआईएफएल संस्थान के राकेश सोनी व सुरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रोशनलाल माखीजा, एसएमसी अध्यक्ष हेमलता शोभावत, एसडीएमसी सदस्य बसंती लाल शोभावत, गणपत विजयवर्गीय, स्थानीय विद्यालय के एसडीएमसी सचिव शंकरलाल जाट, गीता वर्मा, चेतना श्रीमाली, राधा विजयवर्गीय, शारदा खटीक, सुनीता मीणा, सुरूचि, सुशीला, शिवनारायण आचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में तीन नए कक्षों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?