Home » उदयपुर जिला » आमलिया विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सम्पन्न

आमलिया विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सम्पन्न

भींडर,( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भीण्डर स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलिया में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शंकर सिंह चुंडावत की अध्यक्षता और  डॉ भरत गोस्वामी  के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला चिकित्सालय भीण्डर के नर्सिंग अधीक्षक पंकज कुमार चौबीसा और श्री शक्ति संस्थान की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती निहारिका सिंह पंवार गढ़पुरा और भूमिका पण्ड्या रहे,कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ भरत गोस्वामी ने सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता के टिप्स दिए,साथ ही संतुलित आहार के बारे में बताया,फिजियोथेरेपी और शारीरिक संरचना के साथ साथ शरीर और  मन को कैसे स्वस्थ रखे उसकी जानकारी दी,संस्था प्रधान श्री शंकर सिंह  चुंडावत ने अपने व्याख्यान में बताया कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन निवास करता है साथ ही पहला सुख निरोगी काया के महत्व पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ साथ सभी विद्यार्थी मौजूद रहे,कार्यक्रम का संचालन मोती लाल आमेटा ने किया!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?