Home » उदयपुर जिला » जिला कलक्टर उदयपुर ने ग्रामीण सेवा शिविर भीमल का किया निरीक्षण।

जिला कलक्टर उदयपुर ने ग्रामीण सेवा शिविर भीमल का किया निरीक्षण।

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से उपखण्ड़ क्षेत्र मावली में “सेवा पर्व पखवाडा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर” का आयोजन हर ग्राम पंचायत में किया जा रहा है।

आज दिनांक 19.09.2025 को ग्राम पंचायत पर आयोजित शिविर ग्राम पंचायत भीमल का श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय, उदयपुर श्रीमान् नमित मेहता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें “सेवा पर्व पखवाडा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर” के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की जाकर सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अपने अपने विभाग की फ्लेगशिप योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी विभागों को निर्देश प्रदान किये गये कि अपने अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन को दिया जाना सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को लाभ मिल सकें। शिविर के दौरान 45 नामान्तकरण का निस्तारण किया एवं आपसी सहमति से 04 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। गिरदावरी ऐप के बारे में 55 खातेदारों को जानकारी प्रदान की गई तथा मौके पर ही 32 खातेदारों के फोन में गिरदावरी ऐप डाउनलोड़ करवायी गयी। शिविर के दौरान 83 पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, तहसीलदार मावली दिनेश कुमार यादव, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. खींची एवं अन्य समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण शिविर पर उपस्थित रहकर सरकार की विभन्न योजनाओं के बारे में आमलोगों को जानकारी प्रदान की।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?