
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से सम्पूर्ण राज्य में “गांव चलो अभियान” का आयोजन हर ग्राम पंचायत में किया जाना है। जिस पर श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय उदयपुर के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र मावली में आयोजित होने वाले “गांव चलो अभियान” के सम्बन्ध में बैठक दिनांक 10.09.2025 को सांय 3 बजे पंचायत समिति सभागार मावली में अद्योहस्ताक्षरकर्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, राजस्व कार्मिक, पंचायतीराज कार्मिक, कृषि विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।
जिसमें “गांव चलो अभियान” के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की जाकर सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अपने अपने विभाग की फ्लेगशिप योजनाओं से सम्बन्धित बैनर तैयार करवाकर कैम्प में लगवाया जाना सुनिश्चित करे। कैम्प में अपने अपने विभाग से सम्बन्धित ऑनलाईन पैंडेंसी की नवीनतम रिपोर्ट लाना सुनिश्चित करें। सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण कैम्प में अपने अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन को दिया जाना सुनिश्चित करें। विभागवार निम्नलिखित निर्देश प्रदान किये गये।









Users Today : 14