




मावली ,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा),30 अगस्त ! ढुढीया गाँव में दोपहर 12 :15 Pm पर गाँव की चारागाह भूमि पृथ्वीराज गाडरी पिता नारायण लाल गाडरी भैंस चाराने गये ढुढीया तलाब की ओर वहाँ पर लगी ट्रांसफॉर्मर डीपी लाइट फाल्ड होने की वजह से 6 भैंसों को 11हजार kv करंट लग गया और मोके पर ही 6 भैंसों की मौत हो गई और भैंस चरा रहे पृथ्वीराज को भी करंट का झटका लगा जिससे वो दुर भाग गए और देखा कि भैंसों को करंट लग रहा है और भैंसे तड़प तड़प कर मर गई उन्होंने तुरंत पावरहाउस में सुचना दी और लाइट बंद करवाई विद्युत विभाग की लापरवाही से ग़रीब किसान परिवार की 6 मुरा भैंसें मर गई जिससे पुरा परिवार में मातम छा गया विद्युत विभाग को मेटीनेस करना था परन्तु विभाग ने लापरवाही बरती पिछले 2 दिन पुर्व ढुढीया माताजी मन्दिर के पास एक गाय को करंट लग गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई ग्रामीणों ने मावली विधायक प्रत्याक्षी रहे कृष्ण गोपाल जी पालीवाल को सुचना दी और वे तुरन्त मौक़े पर आए और मावली उपखण्ड अधिकारी से बात कर उन्होंने पुलिस प्रशासन को मौक़े पर भेजा और कार्यवाही करी व डोक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया गया व ढुढीया पटवारी द्वारा मौका निरीक्षण रिपोर्ट कर उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराया गया ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया हर बार लाईट फाल्ड होने की वजह से बार बार दुर्घटना होती है गाँव वालों ने कृष्ण गोपाल जी पालीवाल से नया पावरहाउस ढुढीया में खोलने की माँग रखी!








Users Today : 22