Home » उदयपुर जिला » गौशाला बांसड़ा का संयुक्त निदेशक ने निरीक्षण किया

गौशाला बांसड़ा का संयुक्त निदेशक ने निरीक्षण किया

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा),बांसड़ा । उपखंड भींडर क्षेत्र अंतर्गत संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा का डॉ सुरेश कुमार जैन संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग उदयपुर में औचक निरीक्षण किया।  प्राणी मित्र श्याम चौबीसा  संस्थापक सचिव ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे के लगभग अचानक डॉ सुरेश कुमार जैन संयुक्त निदेशक,डॉ बंसल उप निदेशक पशुपालन विभाग उदयपुर गौशाला में अचानक पहुंच कर ग्रास गोदाम, गौ वंश के  रहने के ठान ,छाया पानी की व्यवस्था ,साफ सफाई व्यवस्थित बीमार गोधन को अलग शेड में देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।डॉक्टर जैन ने चौबीसा के सेवा समर्पण , डॉ अनिल काले प्रभारी खेरोदा एवं पशुधन सहायक के द्वारा की जा रही चिकित्सा की सराहना की। जैन द्वारा गौ पूजन किया। गौशाला प्रबंधन द्वारा बहुमान किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?