
भींडर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भारतीय किसान संघ भींडर तहसील की पन्द्रह पंचायतों की ग्राम स्तरीय ईकाईयों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर केदारिया तहसील भींडर में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान किसानों की आय बढ़ाने, कृषि विकास को बढ़ावा देने, किसानों को संगठित करने, किसानों के अधिकारों की रक्षा एवं किसानों की समस्याओं के समाधान एवं जागरूक करने पर चर्चा की। इस दौरान केदारिया, बड़गांव, बांसड़ा, हींता, वाना, धारता, वरनी, कुण्डई, वाणियातलाई, बरोड़िया, चारगदिया, सिंहाड़, भोपाखेड़ा, कुंथवास और सालेड़ा पंचायतों से 250 किसानों ने सहभागिता की। भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचारक परमानन्द, जिला प्रभारी कपिल और जिलामंत्री-भारतसिंह
कुमावत ने संबोधित किया।
प्रान्त प्रचारक ने कहा कि किसान द्वारा उत्पादित अनाज और अन्य उत्पादन की कीमत के निर्धारण का अधिकार किसान को होना चाहिए। किसान बड़ी मेहनत से, बड़ी लागत और लगन से फसल तैयार करता हैं और उत्पादित होने पर बाज़ार मे बेचने जाता है तब उसके माल की कीमत खरीददार तय करता हैंजो अपने फायदे के लिए किसान के माल को सस्ती दर पर खरीदकर जरूरतमंद लोगों को ऊंची दर पर बेच कर मुनाफा कमाता है और किसान नुकसान खाकर रह जाता है। यह व्यवस्था अभी कायम है।
जिसकी वजह से किसान प्रति वर्ष घाटे मे जा रहा है। हम इस व्यवस्था मे बदलाव के लिए काम कर रहे हैं और जब तक किसान अपने माल की कीमत, कारखानेदार की तरह स्वयं तय नहीं करे तब तक संघर्ष करते रहेंगे। अनाज से देश के भंडार तो भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे
आरंभ में तहसील प्रभारी प्रभा शंकर शर्मा ने उपस्थित किसानों का अभिनंदन किया। तहसील मंत्री भंवर लाल कानावत ने ग्राम वार इकाईयों की समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत मे तहसील अध्यक्ष कालूलाल वैष्णव व इकाई अध्यक्ष चुन्नीलाल शर्मा ने धन्यवाद व आभार प्रकट किया। अंतिम सत्र मे कृषि महाविद्यालय उदयपुर के वैज्ञानिकों ने देशी बीज तैयार कर पारंपरिक खेती करने की सलाह दी । अध्यक्षता माधव लाल जाट बांसड़ा ने की। विशेष अतिथी जोधसिंह राणावत बरोडिया,बाबूलाल बोड धकडावला , किशन सिंह कुण्डाई, बगदीराम अहीर जैतपुरा, शंकर सिंह रावत राणीडूंगला,रमेश सोनी कुंथवास और नंदलाल मेनारिया बांसड़ा थे।








Users Today : 6