Home » उदयपुर जिला » स्वतंत्रता दिवस समारोह पर प्रेम सांई सेवा संस्थान, मावली को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर प्रेम सांई सेवा संस्थान, मावली को किया सम्मानित

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली उपखंड स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रेम सांई सेवा संस्थान, मावली को मानव सेवा, पशु-पक्षियों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु मावली उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया इस दोरान संस्थान अध्यक्ष मदनलाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष प्रवीण राज संगावत, सचिव केशवजी आमेटा उपस्थित रहे।

यह सम्मान संस्थान द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों जैसे बेसहारा लोगों की मदद, घायल पशु-पक्षियों का उपचार, गर्मियों में पशु पक्षियों के परिंडे एवं प्याउ लगाना, तथा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जैसे अभियानों को मान्यता देने के रूप में प्रदान किया गया।

समारोह में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रेम सांई सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर संस्था प्रतिनिधियों ने सभी सहयोगियों व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि भविष्य में भी सेवा भाव में सभी का साथ यूं ही बना रहेगा।

संस्थान के मदन माहेश्वरी ने यह भी कहा कि यह सम्मान उनके सेवा कार्यों को और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?