Home » उदयपुर जिला » पौधारोपण कर पेड़ों का पर्यावरण महत्व बताया

पौधारोपण कर पेड़ों का पर्यावरण महत्व बताया

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!युवा एवं खेल मंत्रालय माय भारत उदयपुर के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम न्यू चामुंडा नवयुग मंडल खरोदा द्वारा आयोजन राज की उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में संपन्न हुआ। विद्यालय के परिसर में युवाओं ने पौधारोपण किया एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी युवा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर लाल भट्ट द्वारा दी गई। तथा सभी युवाओं ने नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ ली।
इस कार्यक्रम के दौरान सभी युवा कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर तिरंगा लगने की शपथ लीन। युवाओं ने  तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने सेल्फी ली । इस कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ता निखिल पुष्करणा, चिराग, राज दीपेश, हर्षित,कृष्णा, ख्याली शंकर, एवं हार्दिक आदि ने भाग लिया !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?