Home » उदयपुर जिला » मावली में उपखण्ड स्तरीय तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी व आमजन

मावली में उपखण्ड स्तरीय तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी व आमजन

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली नगर में उपखंड स्तरीय भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत मावली उपखंड स्तरीय तिरंगा यात्रा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गा से होते हुए मावली गांव रावला चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति से नारो के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रभक्ति व तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार भंवर लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, भाजपा संयोजक रोशन लाल सुथार सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणों सहित सरकारी विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों सेंट थॉमस जूनियर स्कूल, ए डिवाइन पब्लिक स्कूल, उदयपुर पब्लिक स्कूल, इमोशन स्कूल, आलोक दीप स्कूल, माय फर्स्ट एकेडमी, विद्या निकेतन स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?