




मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वावधान में हरियाणा राजस्थान के तहत भारत में स्काउटिंग के संस्थापक सदस्य श्रीराम वाजपई के जन्मदिवस पर ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रकाशपुरा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता स्थानीय संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश चंद्र पालीवाल ने की तथा समारोह के मुख्य अतिथि सुखलाल गुर्जर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली थे!
स्थानीय संघ के सचिव राजवीर सिंह के अनुसार विद्यालय परिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर फलदार छायादार और औषधि पौधों का वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया गोपाल शर्मा ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश सिंह राव,रतन टॉक, हिम्मत सिंह उज्जवल, योगेंद्र, मीना कुमारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे!
समझ में सभ्यताओं का स्वागत प्रधानाध्यापक गणेश लाल पगारिया द्वारा किया गया! समारोह का संयोजन हिम्मत सिंह उज्जवल द्वारा किया गया!







Users Today : 5