Home » उदयपुर जिला » मिल गई सौगात, शुरू हुई एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन

मिल गई सौगात, शुरू हुई एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड के गांव बावलवाड़ा में राजस्थान ग्रामीण बैंक में एटीएम स्वाइप मशीन शुरू हुई, लंबे समय से भाजपा मंडल बावलवाड़ा द्वारा एटीएम मशीन की मांग की जा रही थी, जिसके चलते बावलवाड़ा बैंक शाखा और सभी पंचायत मुख्यालयों पर बैंक बी सी को एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन उपलब्ध करवाई गई है जिसमें एटीएम कार्ड के साथ ही बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट द्वारा भी पैसा निकाला जा सकेगा। राशि निकालने के साथ ही पेमेंट की रसीद व आखिरी पांच ट्रांजैक्शन की रसीद भी ग्राहक को उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे पूर्ण पारदर्शिता रहेगी व धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा।
इस अवसर पर वाल सिंह चौहान, जयदीप जैन, भावेश उपाध्याय अर्जुन सिंह चौहान महेश कलाल पीयूष जैन ने बैंक प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?