

मावली( नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचढ़ा में हर घर तिरंगा लहराए अभियान कार्यक्रम में सरपंच श्री मति मीना देवी जाट समाजसेवीश्री छोगालाल जाट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का आयोजन वन विभाग से मुख्य सड़क तक आस पास की बस्ती के ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा लगाने का कहा गया रैली में शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा नारों बोलते हुए कहा कि हमारे प्रत्येक परिवार को घर से भारतीय ध्वज लहराने के लिए प्रोत्साहित करते हुए एकता, देशभक्ति, राष्ट्रीय ,गौरव की भावना को बढ़ावा देना है और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाए इस दौरान ग्राम पंचायत कर्मचारी शशि जीनगर ,लोकेश टांक, महादेव टेलर, वर्दी चंद्र जाट मंजु,बदामी, कनी, शांता , आदि महिला,पुरुष सम्मिलित हुए l







Users Today : 6