

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)।भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिंडर 11 अगस्त 2025 को प्रातः 10.30 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय भीण्डर के निर्देशन में भींडर शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया ,रैली का प्रारम्भ भैरव राउमावि भिंडर के प्रांगण से शुरू होकर बाहर का शहर, हिन्ता गेट, मोचीवाडा, रावलिपोल, सूरजपोल, सदर बाजार, सूरजपोल, हॉस्पिटल रोड, रामपोल बस स्टैंड होकर पुनः भैरव स्कुल प्रांगन में संपन्न हुई. रैली का नेतृत्व उपखंड अधिकारी रमेश चन्द्र बहेडिया द्वारा किया गया. उनके साथ तहसीलदार भिंडर सतीश चन्द्र पाटीदार, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार चौबिसा, ACBEO रमेश चन्द्र खटीक भी उपस्थित रहे. रैली के दौरान छात्र छत्राओ द्वारा देशभक्ति नारे लिखी तख्तियो का प्रदर्शन किया गया. रेली में राष्ट्रवादी एवं ध्वज की महिमा गाते नारे, अनुशासित परेड और छात्रों के उत्साह ने माहोल देशभक्ति से सराबोर कर दिया
रैली से पूर्व भैरव स्कुल के मैदान में भारत का विशाल मानव नक्शा छात्र छात्राओ द्वारा बनाया गया. हर घर तिरंगा की थीम दर्शाकर कतारबद्ध छात्रो ने भारत की रंग बिरंगी सीमाए प्रदर्शित करते हुए भारत की छवि विविध रंगों एवं फून से भरे गुलदस्ते के समान बनाकर प्रस्तुत की.
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन शहरी संकुल शिक्षा अधिकारी हिरा लाल कुमावत, PM श्री महात्मा गांधी राजकीय स्कुल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार जोशी के निर्देशन में किया गया. बालिका राउमावि सूरजपोल के प्रधानाचार्य कैलश चन्द्र शर्मा, राउमावि गिरवेर्पोल के प्रधानाचार्य गोतम गुप्ता, मानाराम जाट व्याख्याता, भूपेंद्र प्रसाद उपाध्याय व्याख्याता, हीरा लाल सुथार सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक श्री नरेन्द्र कुमार चौबिसा का भी सराहनीय सहयोग रहा ।







Users Today : 6