Home » उदयपुर जिला » विधायक डॉ परमार ने भाणावत को उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी

विधायक डॉ परमार ने भाणावत को उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। ऋषभदेव कस्बे के श्री जवेर चन्द भाणावत का आकस्मिक निधन होने का दु:खद शोक समाचार पत्र मिलने पर उदयपुर संभाग, मेवाड़, वागड एवं जन जाति क्षेत्र के जननायक,सर्व समाज हितैषी, सुख -दु:ख में साथ रहे वाले विधान क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाक्टर दयाराम परमार  को मिलने पर, डाक्टर परमार आज स्व जवेर चन्द भाणावत के घर ऋषभदेव जाकर स्व जवेर चन्द भाणावत की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद स्व जवेर चन्द भाणावत के पुत्र पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रकार चन्द जैन, पूर्व  शिक्षा उप निदेशक सतीश चन्द जैन, हेमंत कुमार सहित उनके शोकाकुल परिवार वालोँ से मिल कर उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से प्रार्थना की कि स्व जवेर चन्द भाणावत  के परिवार पर जो पहाड़ जैसा दु:ख आ पडा़ है, उस दु:ख को ईश्वर सहन करने की शक्ति देवे तथा स्व  जवेर चन्द भाणावत की आत्मा को शांति देवे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?