वल्लभनगर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2023 में नव पद स्थापित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर के नर्सिंग अधिकारियों की ओर से स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को भटेवर स्थित निजी होटल में होगा । आयोजक मंडल के संजय मेघवाल एवं रवि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय डॉ जी एम सैयद, नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप लोहार, यूनियन के मुख्य संरक्षक भूपेंद्र सिंह शक्तावत सहित विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता एवं अधिकारीगण होंगे। आयोजक मंडल के ममता जाट एवं ज्योति लबाना ने बताया कि कार्यक्रम में नर्सेज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों सहित वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों का अभिनंदन भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर के मंगलवार देर शाम को आयोजन स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया वहीं सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान पुष्पा निनामा, बिंदु मीणा , मुकेश मालवीया, शिवराम मीणा , केसर पारगी, सुशीला मीणा, सीमा लबाना, जयश्री डांगी , यशपाल बामणिया, , सहित नर्सिंग अधिकारी गण उपस्थित है।







Users Today : 24