
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।आज मोदी जी के मन की बात का 124 वा एपिसोड कनबई में भी ग्रामीणों ने हर्षोल्लास एवं उत्सुकता के साथ देखा। ग्रामीणों ने मोदी का जो विजन है कि लोकल फोर वोकल को अपनाते हुए यही पर बनी हुई चीजों को और भारत में बने हुए सामान को खरीदने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता धूलेश्वर बसोहर ने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए मोदी जी का जो संकल्प है उसको आत्मसात करना पड़ेगा। इस अवसर पर रमेश बरनडा, नरेश कुमार ,राकेश , बसाजी, कालूजी ,सावन ,रंजीत बाबा, कालु, नवीन ,सचिन, सुखदेव ,भानु ,कृष्ण कुमार ,मिथुन ,अक्षय, भूरालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।







Users Today : 33