Home » उदयपुर जिला » टूटते परिवारों एवम बिखरते रिश्तों को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : बोहरा

टूटते परिवारों एवम बिखरते रिश्तों को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : बोहरा

खैरवाड़ा। महासभा की बैठक में उपस्थित समाजजन। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।मेवाड़  वागड़ दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल बोहरा ने कहा वर्तमान समय में टूटते परिवारो एवम  बिखरते रिश्तों को बचाना समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है समाज में टूटते परिवार और बिखरते रिश्तों को रोक कर ही समाज की एकता एवं सशक्तिकरण संभव है। बोहरा  नरसिहपूरा केंद्रीय हाल में समाज को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आज का युवा परंपरागत व्यापार को छोड़कर पैकेज के चक्कर में विदेश और मल्टीनेशनल कंपनियों में बाहर नौकरियां करते हैं जिससे परिवार और समाज से दूर होते जा रहे हैं, संयुक्त परिवार की अवधारणा समाप्त होती जा रही है और युवा शादी के बाद अन्य स्थानों पर प्रतिस्थापित हो जाते हैं एवं छोटी-छोटी बातों का समायोजन जीवन में नहीं कर पाते हैं जिससे परिवार में विघटन एवं तलाक की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है जो भविष्य में समाज के अस्तित्व पर खतरा पैदा होगा।
महासभा के महामंत्री कचरू लालबोहरा ने कहा युवा में उच्च शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन संस्कार रहित शिक्षा के कारण नई सामाजिक समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार देने का आव्हान किया। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षित होकर दीक्षित और संस्कारवान बने और स्वयं का व्यापार शुरू कर अपनी शिक्षा का उपयोग करें अन्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर परिवार और समाज की जड़ों से जुड़े रहें जो समाज से जड़ से जुड़ा रहेगा तो ही समाज आगे बढ़ेगा। इससे पूर्व महासभा के समस्त पदाधिकारीयो का समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने मलयार्पणकर, पगड़ी पहनाकर ,शाल ओढ़ाकर कर स्वागत किया। उन्होंने समाज की गौरवशाली परंपराओं का जिक्र किया जिनकी वर्तमान में महती आवश्यकता है। बैठक में लिंगानुपात विवाह एवम तलाक की समस्याओं पर आम जन के विचार आमंत्रित किये इस पर समाज के महामंत्री प्रदीप जैन, आनंद मेहता ,चंद्रप्रकाश दोवडिया, महावीर कोठारी,  चंद्र प्रकाश भाणावत, वारीशेन वानावत, हितेश भंवरा, महिला मंडल की महामंत्री मंजू भंवरा , प्रिया कीकावत ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये। इस पर महासभा महामंत्री ने बताया कि शीघ्र कार्रवाई कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस मौके पर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमल कोठारी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पचौरी, संगठन मंत्री सुबोध जैन, सह मंत्री श्याम सुंदर कोठारी ,छात्रावास मंत्री शीतल डूंगरिया, पूर्व महासभा महा मंत्री सुंदरलाल भाणावत, रमेश चंद्र मेहता, पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश वाणावत एवं स्थानीय समाज के पदाधिकारीकरण महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्य सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?