
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ मावली ग्रुप राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में हरियाली तीज के अवसर पर स्काउट एवं गाइड्स तथा छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण का कार्य किया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि आज हरियाली तीज के अवसर पर विद्यालय में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया रखा गया। वृक्षारोपण के दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार, औषधीय, दुर्लभ प्रजाति के पौधे खेजड़ी एवं विभिन्न प्रकार के गार्डन प्लांट लगाकर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान रामू राम जाखड़, पंखीलाल मीणा, पन्नालाल रेगर, कैलाश कुमावत नीतू कुमारी, कविता कुमारी, संतोष बुनकर सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे वृक्षारोपण के पश्चात हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थानी गायन, राजस्थानी लोक नृत्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न राजस्थानी गीतों घूमर, हरियाला बन्ना ओ, म्हारा छैल भंवर रो अलगोजो, उड़े उड़े रे महारा काला रे कागला, मिश्री को बाग लगा दे नीम की निंबोली म्हाने खारी लागे, गोरी गोरी गजबन बनी ठनी, झट चोमासो लाग्यो रे, बन्नी थारो चांद सरीखो मुखड़ो पर नृत्य कर राजस्थानी संस्कृति का परिचय दिया। इस दौरान सभी उपस्थित संभागियों से विभिन्न राजस्थानी त्योहार तथा सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर राजस्थानी संस्कृति का परिचय दिया गया। सभी उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स तथा अन्य लोगों को को पर्यावरण संरक्षण तथा निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई।







Users Today : 62