
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। हरियालो राजस्थान के तहत हरियाली तीज सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाना ब्लॉक ऋषभदेव जिला उदयपुर में भाग चंद्र रेगर उपखंड अधिकारी ऋषभदेव
वीरेंद्र सिंह राठौड़ तहसीलदार ऋषभदेव , सतीश गांधी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ऋषभदेव
के सानिध्य में 300 से अधिक पौधे लगाए गए। लक्ष्मण आहारी प्राचार्य
विद्यालय स्टाफ, एसडीएमसी सदस्य,एवं गणेश लाल परमार पूर्व सरपंच, अमृतलाल मीणा पंचायत समिति सदस्य, दयाराम परमार उप सरपंच ग्राम पंचायत गुमानपुरा, रामलाल पूर्व वार्ड पंच एवं
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी द्वारा भी पौधारोपण किया तथा सभी को पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करने, जियो टैग करने एवं पौधों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का संदेश दिया।







Users Today : 96