Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा में भाजपा बुथ पदाधिकारीयों का सम्मेलन एवं मंडल कार्यकारिणी सम्मान समारोह कल होगा

खेरवाड़ा में भाजपा बुथ पदाधिकारीयों का सम्मेलन एवं मंडल कार्यकारिणी सम्मान समारोह कल होगा

खैरवाड़ा कार्यक्रम स्थल  का जायजा लेते पदाधिकारी। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।भारतीय जनता पार्टी खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय पदाधिकारीयों का एक दिवसीय सम्मेलन एवं नवनियुक्त मंडल पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह कल रविवार 27 जुलाई को दोपहर 12  बजे विद्यानिकेतन विद्यालय मैदान में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को क्षेत्रीय जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ,भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला प्रमुख ममता कुंवर , पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार , चन्द्रगुप्त सिंह चौहान , सुंदर लाल भानावत ,सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ,पूर्व विधायक नानालाल अहारी सहित  जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे। समारोह में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सात मंडलों से लगभग 1000 कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। इस दौरान मंत्री खराड़ी एवं अन्य अतिथियों द्वारा चिकित्सालय मार्ग स्थित पंचायत वाटिका मे 500 पौधे लगाए जाएंगे। शुक्रवार को पूर्व विधायक नानालाल आहारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम स्थल विद्या निकेतन मैदान पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता विमल कोठारी, एवं बजरंग लाल अग्रवाल, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?