Home » उदयपुर जिला » भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह 3 अगस्त को नई दिल्ली में होगा

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह 3 अगस्त को नई दिल्ली में होगा  

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अपना स्थापना दिवस समारोह 3 अगस्त को नई दिल्ली में मनाएगा। इसमें देश भर से व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां व्यापारिक समुदाय से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा ।संयुक्त व्यापार महासंघ के संरक्षक पारस जैन एवं अध्यक्ष अमित कलाल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी उसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग को व्यवस्थित करना, जीएसटी को 5% और 18% के दो स्लैब तक सीमित करना, कृषि उपज मंडी समिति द्वारा लगाए गए मंडी सेस को राष्ट्रीय स्तर पर 0.50 परसेंट निर्धारित करना और एफएसएसएआई कानून के तहत सैंपल जांच, परीक्षण की अवधि को हर 6 महीने से बढ़ाकर वार्षिक करना शामिल है। स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी ।तकनीकी सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि  हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय राज्य मंत्री कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सड़क परिवहन होंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?