
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। ग्राम पंचायत भाटकी में आज प्रात 10 बजे रमेश अहारी ननमपारा के घर के बाहर 7 फीट लंबा अजगर निकलने से घर वालों में दहशत फैल गई। घर के लोगों ने तुरंत वर्तमान शिक्षक और पूर्व वनकर्मी मनीष गरासिया को फोन करके सूचना दी। मनीष ने वन कर्मी शंभू लाल और दोनों ने मिलकर अजगर को रेस्क्यू कर जावली के जंगलों में छोड़ दिया। सूचना गांव के प्रमुख मुखी परेश पटेल ने दी।








Users Today : 7