Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा के चारों न्यायालय ठप, पक्षकार परेशान

खेरवाड़ा के चारों न्यायालय ठप, पक्षकार परेशान

खैरवाड़ा। न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी।  फोटो धरणेन्द्र जैन

कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखण्ड मुख्यालय स्थित अपर जिला एवं सेशन न्यायालय सहित चारों न्यायालयों में शनिवार को सभी कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले जाने से सुनवाई सहित तमाम तरह के कार्य पूरी तरह से ठप हो गए। लगातार बारिश के चलते परेशान होकर दूर-दराज क्षेत्रों से आए पक्षकारों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा तथा न्यायालयों में सुनवाई नहीं होने से उन्हें बेरंग लौटना पड़ा।
रीडर राजेन्द्र कुमार नायक ने बताया कि चारों न्यायालयों के सभी कर्मचारी सुबह न्यायालय खुलने के बाद अपने-अपने न्यायालयों से बाहर निकल आए और हमारी मांगे पूरी करो…, हाईकोर्ट के सम्मान में, कर्मचारी मैदान में…., नहीं किसी से भीख मांगते, हम हमारा हक मांगते… जैसे नारे लगाते हुए न्यायालय न्यायिक मजिस्टेट एवं सिविल न्यायाधीश के बाहर एकत्र हुए, जहां मुन्सरिम रमेशचन्द्र मीणा, नीलेश रावल, सागर इन्दौरिया, हेमेन्द्र आचार्य ने राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों से लम्बित चल रहे अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारियों के पदों के वर्गीकरण एवं पुनर्गठन की मांग पूरी नहीं होने तक सामूहिक अवकाश जारी रखने का संकल्प दोहराया और राज्य सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का आव्हान किया।
न्यायिक कर्मचारी सीमा मीना एवं ज्योति चौहान ने बताया कि कर्मचारियों के पदों के वर्गीकरण एवं वेतन पुनर्गठन हेतु राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा प्रस्ताव बनाकर राजस्थान उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ से इसे अनुमोदित करवा दिया गया था। कर्मचारी महेश चौधरी एवं नवरतन बैरवा ने कहा कि हाईकोर्ट प्रशासन ने मई 2022 में इसे राज्य सरनकार को आदेश जारी करने के संबंध में भेजा गया था लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते न्यायिक कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। सभी कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर राज्य सरकार के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए मांगे पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का वचन दोहराया। इससे पूर्व न्यायिक कर्मचारी नारायणलाल पटेल ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश को कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने की सहमति का पत्र सौंपा।
इस दौरान कर्मचारी प्रवीण अहीर, कृष्णपालसिंह शेखावत, योगेशकुमार बैरवा, अनिल चौधरी, बाबूलाल मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?