Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा में 15 लाख की लागत से तीन स्थानों पर लगेगी हाई मास्क लाइट

खेरवाड़ा में 15 लाख की लागत से  तीन स्थानों पर लगेगी हाई मास्क लाइट 

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। कस्बे में उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत की अनुशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के फंड से 3  स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी। संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन ने बताया कि महासंघ की मांग पर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के फंड से  तीन स्थानों पर 15 लाख रुपए की लागत से हाई मास्क लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान की है।इन लाइटों के लगने से  कस्बे के सौंदर्य में वृद्धि होगी तथा रात्रि के समय होने वाली अवांछनीय गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी ।कलाल व जैन ने कस्बे में हाई मास्क लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान करने पर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?