Home » उदयपुर जिला » वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित

वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सशक्त क्रियान्वयन हेतु दिनांक 1 जुलाई से 30 सितंबर 25 तक एक देशव्यापी विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनधन योजना के बंद पड़े खातों की री केवाईसी एवं साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का आधिकारिक नामांकन किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप के आयोजन किया जा रहे हैं।  ग्राम पंचायत झूथरी में आज कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक बीसी अशोक द्वारा उपरोक्त कार्य किया और वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रभारी शंकर सिंह राजपूत द्वारा सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई। ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी  हितेश जोशी ने ग्राम पंचायत के लोगों को उपयुक्त योजनाओं के कार्य कैंप में होने की जानकारी दी जिससे लोग कैंप में आए और योजनाओं को लाभ लिया। उक्त कैंप का आज संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी उदयपुर पुनीत शर्मा एवं ब्लॉक सांख्यिकी के अधिकारी नारायण लाल पटेल द्वारा निरीक्षण किया गया । कैंप के निरीक्षण के दौरान उपरोक्त योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई और साथ ही ग्राम पंचायत के जन्म मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रेशन का भी निरीक्षण किया गया उसमें पाई गई कमियों पर सुधार हेतु निर्देशित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?