Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा से 200 कार्यकर्ताओं ने सहकार उत्सव में भाग लेने जयपुर के लिए किया प्रस्थान

खेरवाड़ा से 200 कार्यकर्ताओं ने सहकार उत्सव में भाग लेने जयपुर के लिए किया प्रस्थान 

खैरवाड़ा । जयपुर के लिए प्रस्थान करते सहकारिता क्षेत्र के कार्यकर्ता। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन) । राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत गुरुवार को जयपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय सहकार एवं रोजगार उत्सव में भाग लेने क्षेत्र के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े 200 कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जयपुर के लिए प्रस्थान किया। देश के सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कि अध्यक्षता में जयपुर में होने वाले इस प्रदेश स्तरीय सहकार उत्सव एवं रोजगार मेले में प्रदेश भर से सहकारिता क्षेत्र से जुड़े एक लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के दल को भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ,वरिष्ठ नेता पारस जैन, जन जाति मोर्चा मंत्री शंकर ख़राडी ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता विमल कोठारी एवं बजरंग लाल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलाल, शिशुपाल डामोर, तहसीलदार रेवत राम, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र मीणा आदि ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?