Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा व्यापार महासंघ का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह संपन्न

खेरवाड़ा व्यापार महासंघ का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह संपन्न

खैरवाड़ा । व्यापार महासंघ के स्नेह मिलन में उपस्थित पदाधिकारी। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन) । कस्बे के संयुक्त व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी एवं संबंध व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीयों का संयुक्त वार्षिक स्नेह मिलन समारोह जिले के झाड़ोल रिसॉर्ट में महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ । समारोह के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीलम राज पुरोहित थे।
सयुक्त व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह के दौरान पदाधिकारीयों ने झाडोल क्षेत्र के प्रसिद्ध साडोल माता मंदिर एवं नादेश्वर शिव धाम के दर्शन किए तथा झाडोल क्षेत्र के सघन वन क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह में महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल, संरक्षक पारस जैन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, नरेंद्र पंचोली एवं प्रमोद अग्रवाल, मंत्री गणेश लाल कलाल, सूर्य प्रकाश जैन ,मुकेश कलाल, नरेंद्र नागदा एवं नरेश पटेल, संगठन मंत्री प्रेमचंद कलाल ,कोषाध्यक्ष हसमुख जैन ,प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन, सह संगठन मंत्री सुनील राजपुरोहित, प्रचार प्रसार मंत्री जयंती सुथार, मीडिया प्रमुख हितेश जोशी, वरिष्ठ सदस्य कुलदीप जैन, कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद जैन एवं मंत्री अजय वाधवानी, किराणा अनाज व्यापार संघ के मंत्री गणेश कलाल, मोबाइल व्यापारी संघ के अध्यक्ष गौरव वाधवानी, ऑटो पार्ट्स व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपचंद शर्मा एवं महामंत्री महेश कलाल एवं राकेश जैन ,फर्नीचर व्यापार संघ के अध्यक्ष बंसीलाल पटेल एवं महामंत्री हितेश जैन, बिल्डिंग मटेरियल व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश सिसोदिया, इलेक्ट्रिक सेल्स एंड सर्विस व्यापार संघ के अध्यक्ष हेमचंद लबाना, मनिहारी एवं कंगन व्यापार संघ के महामंत्री पंकज जैन ,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश पंचोली एवं मंत्री पवन जोधावत ,स्टेशंस व्यापारी संघ के अध्यक्ष ओम व्यास, पैंट्स एंड हार्डवेयर व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेश जैन ,फोटोकॉपी व्यापार संघ के कमल प्रकाश जैन, ज्वेलर्स एसोसिएशन के अभय जैन सहित सभी संघो के पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन महामंत्री चिराग कोठारी ने किया तथा आभार अध्यक्ष अमित कलाल ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?