Home » उदयपुर जिला » मेघवाल समाज विकास समिति ने समाज में जनगणना कार्य शुरू किया

मेघवाल समाज विकास समिति ने समाज में जनगणना कार्य शुरू किया

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन) । मेघवाल समाज विकास समिति (खडक चौखला) के मार्गदर्शन से मेघवाल युवा संगठन के तत्वावधान में मेघवाल समाज 52 गाँव के समाज स्तरीय जनगणना के प्रपत्र वितरण के साथ जनगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ। मेघवाल युवा संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेघवाल लराठी ने बताया की समाज के समग्र डाटा संग्रहण के लिए, वरिष्ठ कार्यकारिणी के समाज जनगणना मंत्रालय नेतृत्व में आज राछा (बावलवाडा)मे समाज के वयोवृद्ध स्व.हकरा जी मेघवाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेघवाल युवा संगठन की जनगणना कमेटी के अध्यक्ष नवीन मेघवाल के देखरेख में जनगणना प्रपत्रो का ग्रामवार वितरण किया जाकर स्वप्रेरणा से आगे आए प्रगणको की सहायता से जनसंख्या की गणना की जायेगी एवं विभिन्न प्रकार की सुचनाएं एकत्र कर उनका समाज विकास में उपयोग किया जायेगा। समाज जनगणना 15 अगस्त तक पुरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष लालुराम मेघवाल, सचिव वालचंद मेघवाल, पुर्व अध्यक्ष सोनाराम मेघवाल, पुर्व उपाध्यक्ष मोहन , भुतपुर्व ब्लॉक शि.अधिकारी  मन्नालाल मेघवाल , शिक्षाविद् सुरेश  मेघवाल , देवीलाल मेघवाल, सोसायटी अध्यक्ष हरिलाल मेघवाल, मेघवाल युवा संगठन सचिव संजय मेघवाल, कोषाध्यक्ष जयवर्धन मेघवाल, संदीप, शांतिलाल , रमेशचंद्र ,लक्ष्मण मेघवाल, नरेन्द्र  मेघवाल सुलई, लक्ष्मण मेघवाल नयागांव, कन्हैयालाल ,छगनलाल ,
अनिल मेघवाल, बाबुलाल ,अमृतलाल, कुलगुरु माता सुशीला कामड एवं उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, ऋतु मेघवाल ,शर्मिला देवी, मंजु देवी ,सदन देवी ,वाली देवी, वसुदेवी,कल्पना देवी आदि अनेक गणमान्य समाजजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?