

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ऋषभदेव में आज विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की आवश्यक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा, संसाधन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण संवाद व निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल अहारी रहे, जबकि अध्यक्षता सीबीईओ सतीश गांधी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत एवं शीतल भाणावत रहे।
गणमान्य अतिथियों में महावीर कोठारी, अशोक जैन, हर्षिता विप्र, अभिषेक जैन, हाजाराम कलासुआ, गौतम जलात, नारायण कलासुआ एवं ओमप्रकाश मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या रेणुका थ्योफ्लस के स्वागत उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात छात्रा साक्षी नाथ ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
बैठक के दौरान, विद्यालय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
प्राचार्य द्वारा कक्षा-कक्ष एवं प्रयोगशाला हेतु 10 नवीन कमरों की आवश्यकता, विद्यालय में रिक्त पदों पर शीघ्र पदस्थापन तथा पानी की मोटर की आपूर्ति जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यकारिणी ने सामूहिक प्रयासों द्वारा इन आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
इस अवसर पर गत सत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के पश्चात “हरियाळो राजस्थान अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने सहभागिता निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश त्रिवेदी एवं धुलीराम पटेल द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य निर्मला मीणा ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक चित्र एवं जलपान के साथ हुआ।








Users Today : 62