

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!राजस्थान सरकार के द्वारा संचालित हरित राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणिया परिसर को हरा-भरा बनाने और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति अलख जगाने की सोच को लेकर विद्यालय स्टॉफ द्वारा 2100 रुपए की दर से 10 पौधे (बोटल पाम- 15 फीट ) व तारबंदी कर बाल वाटिका का निर्माण किया गया । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयलाल मेनारिया ने बताया कि इससे ग्रामीणों व बच्चों में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक सोच का निर्माण होगा ।
इस प्रकार की वाटिका का निर्माण कर विद्यालय द्वारा स्थानीय क्षेत्र में एक अनूठे उदाहरण की पहल की है । इस मौके पर सीबीईओ भींडर श्री राजेंद्र कुमार चौबीसा , एसीबीईओ श्री रमेश खटीक ,विधायक प्रतिनिधि श्री गिरधारी लाल पालीवाल , एस एम सी अध्यक्ष श्री भंवर लाल पालीवाल , कृष्णकांत पालीवाल , विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजयलाल मेनारिया जी , संपूर्ण स्टाफ सदस्य और बच्चे उपस्थित रहे ।








Users Today : 62