Home » उदयपुर जिला » पंडित दीनदयाल उपाध्याय पखवाड़ा के तहत केदारिया ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पखवाड़ा के तहत केदारिया ग्राम पंचायत में  शिविर  आयोजित ।

भींडर,(कन्हैया लाल मेनारिया, बांसड़ा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र बहेड़िया के दिशा निर्देशन में केदारिया ग्राम पंचायत के कार्यालय में मंगलवार को शिविर आयोजित किया गया । शिविर में राजस्व चिकित्सा, सामाजिक न्याय, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, जलदाय, रसद एवं बिजली विभाग के अधिकारी एवं  कार्मिकों ने सेवाएं दी। ग्रामीणों को  आवासीय पट्टा 21, बटवारा 6 बीपीएल योजना लाभार्थी सत्यापन 5, आयुष्मान कार्ड मृदा जांच मिनी बीज किट, पुस्तक वितरण के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क दवा एवं पशुपालन विभाग द्वारा भी पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई साथ ही  नामांतरण,  उज्ज्वला योजना, पेंशन, एवं  पालनहार योजना के लाभ दिलाए। पंचायत परिसर में पौधारोपण किया भी किया! शिविर का उप महा निरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक  राजीव द्विवेदी ने  निरीक्षण  कर अवलोकन किया  एवं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये इस मौके पर शिविर प्रभारी  भिंडर पंचायत समिति विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार व्यास, बालू लाल  प्रजापत सहायक विकास अधिकारी,  प्रशासक  राम लाल शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह मीणा,निलेश कृषि विभाग अधिकारी , भू निरीक्षक  भेरू लाल प्रजापत, पटवारी राकेश कुमार मीणा, मनोज शर्मा सहित समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारी शिविर में   उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?